Bihar News: देश की मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आज रविवार (12 अप्रैल) को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कल शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया है कि मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ है। आशा भोसले के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक जताया है।

संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति

तेजस्वी यादव ने मशहूर संगीतकार आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम था। उनके निधन से संगीत दुनिया में बड़ी क्षति हुई है। हम लोग परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आशा भोंसले के आत्मा को शांति मिलने की कामना की।

दिल्ली से चल रही बिहार सरकार- तेजस्वी

वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर जारी बैठकों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, कौन बनेगा? कैसे बनेगा? बस एक ही दो लोगों को तय करना है, जो वो लोग चाहेंगे वही होगा। उन्होंने कहा कि, दिल्ली से बिहार सरकार चल रही है। उनका इशारा पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ था।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, जो भी बनेगा जनता का मैंडेट थोड़ी है, उनको। जो दिल्ली से तय होगा, दो लोग तय करते हैं वही होगा। उन्होंने कहा कि, दिल्ली से ही तय हुआ था नीतीश को हटाया जाए। हट गए, शिफ्ट हो गए। तेजस्वी ने कहा कि, नाम से हम लोगों को क्या लेना देना है, जनता का मैंडेट इन लोगों के पास नहीं है।

नीतीश के चाहने से कुछ नहीं होगा- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, जब से सरकार बनी है सरकार ही फिर से सरकार बनवा रही है। 2 महीने से कैबिनेट की मीटिंग नहीं हुई। कोई निर्णय नहीं हुआ। बिहार पीछे चला जा रहा है। कौन सीएम बने ना बने? जनता को कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार चाहते थे कि वही मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अब उनके चाहने से कुछ भी नहीं होगा। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया, उनको पहले से मालूम था। नीतीश को पद से भाजपा हटा रही है।

ये भी पढे़ं- ऐसे कैसे आगे बढ़ेगा बिहार? स्कूल में ‘मजदूरी’ कर रहे बच्चे! CM की कुर्सी पाने की जुगत में लगे नेता