Noida Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं क्योंकि युवाओं को पता है कि ये जो काम हो रहा है ये भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है।

आज हम विकसित यूपी विकसित भारत अभियान का एक नए अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में एक हो गया है। ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है। हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले के सीएम नोएडा आने से डरते थे। मुझे भी डराने की कोशिश की गई थी।

सपा पर साधा जमकर निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। पहले की सरकारों ने नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक एयरपोर्ट फाइल में दबा रहा। सपा सरकार में इसपर काम नहीं होने दिया। NDA सरकार बनते ही नींव पड़ी और निर्माण हुआ। नोएडा को अंधविश्वास के कारण छोड़ दिया था।

READ MORE: जेवर से उड़ान-विकास को नई रफ्तार: PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, सुविधा-आराम और संस्कृति का देखने मिलेगा संगम

पीएम मोदी ने कहा कि आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी और दिल्ली में भाजपा-NDA की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है।

READ MORE: ‘देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं…’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में CM योगी का बड़ा बयान, कहा- एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला ऐतिहासिक

पेट्रोल-डीजल गैस को लेकर क्या कहा

पीएम ने बताया कि आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।”