ब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव जुलूस को लेकर विवाद गहरा गया है। जुलूस का वीडियो सामने आने के बाद ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। जुलूस के दौरान ‘भानू हिंदू’ ने बिना नाम लिए विधायक आरिफ मसूद को लेकर विवादित बयान दिया था।

‘भानु हिंदू’ पर अभद्र भाषा के आरोप लगे है। इस्लामपुरा-बुधवारा क्षेत्र से जुलूस निकला था। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायकर्ता ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बताया है। आरोपी के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक

पुलिस से वायरल वीडियो की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की गई है। कुछ समय पहले विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। शिकायत में आरिफ मसूद ने शहर का माहौल खराब करने वाले के ऊपर कारवाई की मांग की थी। ऐसी शिकायत से जोड़कर भानू हिंदू का बयान देखा जा रहा है।

शराब दुकान संचालन के लिए निगम गठन पर विचारः मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में आया सुझाव,

दतिया उपचुनाव को लेकर चर्चा तेजः कांग्रेस ने कहा- बीजेपी डरी हुई, BJP बोली- भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है कांग्रेस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m