07 February History : देश और विदेश के इतिहास में 7 फरवरी की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली थी. म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम था. उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा था. आज के दिन में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को आप स्क्रोल नीचे पढ़ सकते हैं.


जानिए अन्य घटनाओं के बारे में (07 February History)
1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ.
1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया.
1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला.
1939: लंदन में फिलिस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू. प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया.
1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ.
1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की.
1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत.
1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन. उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा.
1969: अल फतह के नेता यासिर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने.
1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली.
1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना.
1986: राजनीतिक अस्थिरता के कारण हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए.
1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या करने की कोशिश की.
1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया.
1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने.
2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई.
2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने.
2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया.
2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि प्रदान की.
2016: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की संधियों का उल्लंघन करते हुए एक उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया.
2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


