08 February History : यू तो हर दिन कुछ घटित होता है, लेकिन ऐसी कई घटनाएं हैं, जो इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाती हैं. आज ही के दिन कपिल देव ने टेस्ट मैच में 432 विकेट लिए थे. वहीं ओडिशा में खुदाई के दौरान ढाई हजार साल पुराना शहर मिला था. इसके अलावा आज की तारीख पर हुई अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

1575: लेडेन विश्वविद्यालय, नीदरलैंड का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, विलियम, प्रिंस ऑफ ऑरेंज द्वारा स्थापित किया गया.

1705: औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया.

1785: भारत के गवर्नर जनरल रहे वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना.

1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वाइसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की.

1897: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म.

1905: हैती और उसके आसपास के द्वीर समूहों में आए विनाशकारी चक्रवाती तूफान से 10,000 लोगों की मौत.

1909: फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गए.

1941: गजलों के बादशाह जगजीत सिंह का जन्‍म.

1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका से जापान रवाना हुए.

1963: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का जन्म.

1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत.

1979: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.

1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू.

1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा.

1995: राजस्थान के चौथे मुख्यमंत्री टीका राम पालीवाल का निधन.

1999: अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना.

2005: इजराइल और फ़िलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति.

2006: सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते संपन्न.

2007: भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा.

2008: आज ही के दिन ओडिशा के शिशुपालगढ़ में खुदाई करने के दौरान ढाई हजार साल पुराना शहर मिला था.

2010: श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए. इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए.

2013: इराक में बम विस्फोट में 29 लोगों की मारे गए और 69 घायल हुए.

2014: सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए.