शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला किया गया है। वारदात टीला जमालपुरा के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब की है।

हाथ में 10 से ज्यादा कट लगी

दरअसल दो सिरफिर नाबालिग आरोपी फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मात्र 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से वार कर मौके से फरार हो गए। छात्र के हाथ में 10 से ज्यादा कट लगी है, दो उंगलियां भी कटीं है। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

23 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-त्रिनेत्र अर्पित कर आभूषणों से अद्भुत श्रृंगार, 

एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते

बताया जाता है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। पुराने विवाद में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए हमला किया गया। घटना 15 फरवरी की है और CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आया है। पुलिस ने साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ेंगी। मामला टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है।

MP में एक बार फिर बारिश की चेतावनी: लो प्रेशर एरिया और टर्फ की वजह से बदला मौसम,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m