कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में सवा करोड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है। आरोप है कि फर्जी बिलों के जरिए भोपाल की कंपनी को पेमेंट किया गया था। जिसके बाद कलेक्टर तक पूरे मामले की शिकायत पहुंची थी।
इन पर हुई कार्रवाई
शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने जांच की जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। मामला सामने आने के बाद स्टोर कीपर नीरज कौरव को निलंबित कर दिया गया। वहीं दो लोगों को सीएमएचओ दफ्तर से हटा दिया गया।
कलेक्टर तक पहुंची थी शिकायत
कलेक्टर से की गई शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि बिना परमिशन साइनेज और स्वास्थ्य केंद्र सामग्री खरीदी के नाम पर परचेज ऑर्डर निकाला गया। फिर किया गया भुगतान 12 फर्जी बिल के जरिए भोपाल की सिंह इंटरप्राइजेज को 93 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। शुरुआती जांच में शिकायत में लगे आरोप सही पाए गए। जांच में फिजिकल तौर पर सामान नहीं मिले। जिसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया।
सीएमएचओ ने कही ये बात
सीएमएचओ डॉ संजय शर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है, उनकी जानकारी में चीजें कम होंगी। घोटाला तब कहलाता है जब किसी फर्म को पेमेंट हो गया और वह सामान कभी नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग में शासन से मिलने वाला बजट कभी नवंबर, दिसंबर तो कभी जनवरी में मिलता है। हम जैम पोर्टल से सामान खरीदने पर बाध्य होते हैं जो एक शासन की संस्था है। जब उसमें सामान के लिए टेंडर निकालते हैं तो अधिकतम 3 हफ्ते का समय होता है।टेंडर खुलने के बाद जिसका रेट सबसे कम होता है (L1) उससे ही सामान लेना पड़ता है।
सीएमएचओ ने आगे बताया, हम फर्म को सामान सप्लाई करने का ऑर्डर करते हैं। फर्म फौरन सप्लाई न कर पाने के लिए कहता है क्योंकि वह प्रिंट नहीं रहता है। इसे लिस्ट के आधार पर प्रिंट किया जाता है। मार्च एंडिंग में पोर्टल बंद हो जाते हैं जिससे हम भुगतान नहीं कर सकते। सामान देने पर भुगतान न करने पर वे सीएम हेल्पलाइन समेत तमाम तरीके से शिकायत करते हैं। इसलिए कई बार बजट लेप्स होने से पहले भुगतान करना पड़ता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

