अमृतसर. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 10 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान विजिलेंस और EOW विंग के विभिन्न रेंजों में 8 अधिकारियों को SSP के पद पर नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अधिकारी डी. हरीश कुमार ओमप्रकाश को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के साथ-साथ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज का SSP बनाया गया है।
इसके अलावा, मनजीत सिंह को फिरोजपुर रेंज, अरुण सैनी को रूपनगर रेंज, लखबीर सिंह को अमृतसर रेंज, हरप्रीत सिंह को जालंधर रेंज, जगतप्रीत सिंह को लुधियाना रेंज, राजपाल सिंह को पटियाला रेंज और रूपिंदर कौर को विजिलेंस ब्यूरो के EOW विंग, लुधियाना का SSP नियुक्त किया गया है। इससे पहले, 9 मार्च को 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें 6 विजिलेंस SSP को हटाया गया था।
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार
- CG News : जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

