ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों को मारने का दावा किया है। मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान का विपक्षी संगठन है, जो वर्तमान में ईरान की इस्लामी गणराज्य सरकार के खिलाफ सक्रिय है। अली खामेनेई के विश्वस्त आईआरजीसी और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क जवानों के बीच भिडंत तब हुई, जब शिया-माक्र्सवादी ग्रुप ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान हैडक्वार्टर के पास ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। ग्रुप ने कहा कि सोमवार रात तक 150 से ज्यादा दूसरे एमईके विद्रोही सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए। इस ग्रुप ने कहा कि वे मारे गए और घायल लड़ाकों के नाम इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन को देंगे।

मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान की सरकार का विरोध करने वाला संगठन है. इस संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निवास के पास एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इसमें कई ईरानी कमांडर मारे गए हैं, लेकिन इस संगठन के 100 लड़ाके भी मारे गए हैं.

ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी और हिज़्बुल्लाह से जुड़े अल अखबार ने भी इस भिडंत की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. द जेरुशलम पोस्ट ने इस लड़ाई पर रिपोर्ट प्रकाशित की है.

IRGC और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के बीच ये लड़ाई मोताहारी कॉम्प्लेक्स के पास हुई है. ईरान का मोताहारी कॉम्प्लेक्स तेहरान में स्थित एक बेहद संरक्षित सरकारी परिसर है. यह सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मुख्यालय का केंद्र है. 

इस कॉम्प्लेक्स में खामेनेई का हेडक्वार्टर, गार्डियन काउंसिल, एक्सपर्ट्स की असेंबली, इंटेलिजेंस मिनिस्टर का ऑफिस, शियरी सेंट्रल ऑफिस, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और खामेनेई के बेटे मोजतबा का ऑफिस और घर है. 

मुजाहिद्दीन-ए-खल्क का दावा है कि मृतकों में सरकार के सपोर्टर बहुत ज्यादा थे. लेकिन कोई पक्के आंकड़े मौजूद नहीं हैं. इस संगठन ने कहा कि झड़पों के बाद सोमवार को पूरे दिन कंपाउंड में एम्बुलेंस की भारी आवाजाही देखी गई. 

ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम ने अपने रिपोर्ट में कहा, “MEK ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि ट्रंप दूसरे देशों का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.” मुजाहिद्दीन-ए-खल्क को पहलवी वंश के आखिरी सालों में एक टेरर ग्रुप घोषित किया गया था. अली खामेनेई की सरकार इसे टेरर ग्रुप मानती है. 

मुजाहिद्दीन-ए-खल्क जहां इस हमले को कामयाब बता रहा है, वहीं ईरान की सरकार से फेल बता रही है. MEK के मुताबिक, “सोमवार सुबह से दोपहर तक सरकारी सेना के साथ हुई कई झड़पों में 100 से ज़्यादा मुजाहिद शहीद हो गए या उन्हें हिरासत में ले लिया गया.” ये झड़पें सुबह की नमाज के समय खामेनेई के ऑफिस में शुरू हुईं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m