जालंधर के काज़ी मंडी में 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम नशा तस्करों के खिलाफ रेड करने पहुंचे। पुलिस की इस रेड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह 7 बजे पुलिस फोर्स कासो ऑपरेशन के तहत रेड करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा घरों में तलाशी ली गई है।
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत ही जालंधर के एक इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान किया। भारी संख्या में एक साथ पुलिस को देखकर वहां के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर यहां क्या हो रहा है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार नशे को रोकने लेकर कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन का सिर्फ एक ही मकसद है कि नशे को पंजाब से खत्म किया जा सके और जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनके कि खिलाफ केस दर्ज करके जेलों में बंद करना है।

यह है मेन इलाके
आपको बता दें कि ड्रग हॉटस्पॉट हैं, जिसमें काज़ी मंडी, भीम नगर, संतोषी नगर और धनकियां मोहल्ला शामिल है। यहां पर रहने वाले कहीं ऐसे घर जहां पर नशा का तस्करी का सामान रहने की खबर आई थी और यही कारण है कि अब यहां पर लगातार सर्चिंग ऑपरेशन किया जा रहा है इसके साथी कई अन्य इलाकों में भी लगातार सर्चिंग की जाएगी।
- गर्मी के दिनों में अब इडली का बैटर नहीं होगा खट्टा, बस बैटर में डाल दें ये एक पत्ता …
- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को आज PM मोदी करेंगे संबोधित, एक मंच पर जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं
- कैथल में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
- गौमाता की सुरक्षा के खोखले दावे: राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के बीच खतरे में जान, कचरा और बायो-वेस्ट बना गौवंश के लिए मौत का जाल
- जेल से सुलग रही थी जिस्मफरोशी की आग, मुन्नी बेगम गिरफ्तार, 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू

