11 February History : भारतीय और विश्व इतिहास में 11 फरवरी की तारीख कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन. वहीं नेल्सन मंडेला ने रंग भेद के खिलाफ लड़ते हुए 27 साल जेल में काट दिए. वो आज के ही दिन यानी 11 फरवरी 1990 को जेल से छूटे थे. इसके अलावा 11 फरवरी के दिन हुई अन्य घटनाओं को आप नीचे पढ़ सकते हैं.

11 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1613 – मुगल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी.
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की.
1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई.
1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के पहले राष्ट्रपति चुने गये.
1931 – भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और उर्दू विद्वान गोपी चंद नारंग का जन्म.
1933 – गांधी जी के ‘हरिजन वीकली’ का प्रकाशन शुरू हुआ .
1942 – प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन.
1944 – जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा क़ब्ज़ा किया.
1950 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म.
1959 – भारतीय क्रिकेटर चीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला.
1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की पहली महिला नेता चुनी गईं.
1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.
1990 – दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 27 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए.
1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद डॉ जयंत वी. नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार से सम्मानित.
1998 – ‘आपरेशन बीच’ के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए.
1999 – चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा.
2003 – डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे.
2008 – रुन्त (रूस) के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे.
2009 – असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई.
2010 – भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए.
2018 – सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत.
2022 – जाने- माने भारतीय फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


