14 February History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 14 फरवरी का तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे. हवाई अमेरिका का हिस्सा बना. इसके अलावा आज के इतिहास के पन्नों में दर्ज अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

1537 -गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया.
1556 – पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई.
1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा. 1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया.
1663 – कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना.
1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियों को वियना से बाहर किया.
1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने.
1846 – क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया.
1876 – अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना.
1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी.
1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया.
1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी.
1943 – सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया.
1945 – पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने.
1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने.
1972 – अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की.
1978 – अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की.
1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या.
1988 – फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए.
1989 – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया. उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया.
1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये.
1992 – सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की.
1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकॉर्ड बनाया.
1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई.
2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया.
2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे.
2002 – उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी.
2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बंगलादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई.
2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला.
2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु. वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुई.
2006 – न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये.
2007 – मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ.
2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया. सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया.
2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

