शशांक द्विवेदी, खजुराहो। छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के खजवा पंचायत की रहने वाली नाबालिग बेटी बीते शुक्रवार से घर से लापता है। परिजनों ने राजनगर कस्बे से लेकर रेलवे स्टेशन तक नाबालिग को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन कहीं नहीं मिली, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दिल दहलाने वाली घटनाः पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, ये रही वजह

जान से मारने की धमकी भी देता था

नाबालिग की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को चाचा ही बहला फुसला कर रंगीन सपने दिखा कर भगा ले गया है। चाचा रोहित उसकी बेटी के मोबाइल पर मां बाप एवं भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था। रोहित खजुराहो थाना क्षेत्र के अचनार का रहने वाला है। वहीं राजनगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m