17 February History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई है. आज ही के दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच हुआ था. सैन फ्रांसिस्को में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया था. इसके अलावा 17 फरवरी की तारीख पर और भी कई घटनाएं हुई, जिन्हें आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

 
 1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया.

1670 – शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता.

1698 – औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्ज़ा कर लिया.

1813 – प्रसिया ने फ़्रांस के खिलाफ जंग का ऐलान किया.

1852 – फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक कदम उठाए गये.

1863 – जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना हुई थी.

1864 – अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया.

1867 – स्वेज नहर से पहला जहाज गुजरा.

1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया.

1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया.

1883 – ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन.

1909 – अमेरिकी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन.

1917 – US ने 25 मिलियन डॉलर में तीन आइसलैंड- सेंट थॉमस, सेंट जॉन और सेंट क्रोइक्स खरीदे.

1927 – वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की.

1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया.

1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई.

1934 – पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई.

1945 – सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा.

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की.

1947 – सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया.

1959 – वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया.

1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत.

1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया.

1972 – ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया.

1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया.

1982 – जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया.

1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया.

1990 – चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया.

1996 – रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने ‘डीप ब्लू’ नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया.

1997 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने.

1999 – प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया.

2000 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया.

2001 – आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल.

2002 – लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी. नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये.

2004 – फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार.

2005 – बंगलादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की.

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा.

2007 – महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन. अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की.

2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की. अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की. भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया. अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया.

2009 – चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी.

2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं. उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया.

2016 – तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत.