Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ गांव की है, जहां एनएच-139 पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरी गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।

होली के मौके बेटे की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। घटना के समय गौरव बाजार से सामान खरीदकर वापस घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी की गौरव समेत स्कूटी को ट्रक लगभग 50 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डाल्टनगंज-पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 को जाम कर दिया और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर भरी वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जमा को हटवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

हादसे की दुखद बात यह है कि गौरव अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। वहीं, दो साल पहले ही उसके पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं, अब उसकी मौत होने से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहन और मां को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इलाके में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- PMCH के 30 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, मरीज और परिजनों के साथ नशे में मारपीट का आरोप, मोबाइल-बैग भी छीना