चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। इस पहल के तहत, पूरे पंजाब में इन कार्यालयों में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कैमरा सुचारू रूप से कार्य करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कैमरों की चालू स्थिति के बारे में 31 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी भी इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नरों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज के माध्यम से किसी भी समय अचानक चेकिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे जब चाहें, कैमरों के माध्यम से कार्यालयों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रंप स्ट्रेट’ किया, शेयर किया मैप, ईरान के साथ फिर बढ़ सकता है तनाव
- MP वाले हो जाएं सावधान! अगले 48 घंटे आसमान से बरसेगी आफत, 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; यहां स्कूल रहेंगे बंद
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कर्मचारी ने खोला राज, चंपत राय को भेजा वीडियो; 73,480 पन्नों की चार्जशीट में 105 घटनाएं
- Delhi News Brief: दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, बैंक कर्मचारियों को शांतिपूर्ण धरने के लिए जगह दे पुलिस, दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार
- खुशियां मातम में बदलीं, बेटे के जन्म की खुशी में हुई फायरिंग; दिल्ली पुलिस जवान की मौत

