19 February History : 19 फरवरी का दिन इतिहास में कई अहम घटनाओं का गवाह रहा है। इसी दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था, जिन्होंने भारतीय इतिहास की दिशा बदल दी। इसके अलावा 19 फरवरी को राजनीति, स्वतंत्रता आंदोलनों, युद्ध, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं भी दर्ज हैं। आइए 19 फरवरी को इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं पर नजर डालते हैं।

19 फरवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं-
1630 – शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नेर में हुआ।
1674 – ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
1719 – मुग़ल शासक फ़र्रुख़ सियर की हत्या हुई।
1807 – तुर्की के साथ युद्ध में रूस की मदद के लिए ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
1891 – अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में शुरू हुआ।
1895 – हिंदी के प्रसिद्ध प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
1915 – स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी विमानों के हमले में ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में 243 लोगों की मौत।
1959 – साइप्रस की स्वतंत्रता को लेकर यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच समझौता।
1963 – सोवियत संघ क्यूबा से अपने अधिकांश सैनिक हटाने पर सहमत हुआ।
1978 – प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन।
1986 – भारत में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत।
1989 – लेबनान के गृहयुद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत कुवैत में बातचीत।
1991 – रोमानिया में राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन।
1993 – हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों से भरा जहाज डूबा।
1997 – चीन के शीर्ष नेता देंग श्याओपिंग का निधन।
1999 – डेनमार्क के वैज्ञानिक ने प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
2000 – तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2001 – ब्राजील की जेलों में भीषण दंगे, तालिबान ने ओसामा बिन लादेन के प्रत्यर्पण पर सहमति जताई।
2003 – इंडोनेशिया में चुनावों में महिलाओं को 30% टिकट देने का निर्णय।
2004 – स्टॉकहोम संधि को 50 से अधिक देशों ने मंजूरी दी।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – भारत-बांग्लादेश के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर सहमति, समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट से 68 यात्रियों की मौत।
2008 – संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को वाचस्पति सम्मान, पाकिस्तान चुनाव में परवेज मुशर्रफ को हार।
2009 – केंद्र सरकार ने 47 शैक्षणिक संस्थानों को आरक्षण से बाहर रखने वाला विधेयक वापस लिया।
2012 – मैक्सिको की जेल में हुए दंगे में 44 लोगों की मौत।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


