​दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नेशनल हाईवे-46 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना नर्मदापुरम के पास निटाया क्षेत्र में सुबह करीब 4:00 बजे हुई।

वाहन में सवार 3 लोगों में से 2 की घटनास्थल पर मौत

जानकारी के अनुसार, नागपुर से शाजापुर के बेरछा गांव जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोग नागपुर (हिंगनघाट) से शाजापुर के बेरछा गांव स्थित ज्ञान सिंह की बहन के घर जा रहे थे। वाहन में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक में विशाल बाड़कुरे निवासी हिंगनघाट नागपुर और ज्ञान सिंह मासोध, बैतूल का रहने वाला था। रूपेश गहलोत का इलाज जारी है। ​

दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की

प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति को संभाला

घटना की सूचना मिलते ही इटारसी से 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। ईएमटी विसराम अहिरवार ने मौके पर ही घायल रूपेश गहलोत को प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति को संभाला। पायलट प्रशांत ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस से घायल को सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ​हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m