मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक ज्वेलर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी देने के मामले में पुलिस ने झारखंड के धनबाद से एक 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. विले पार्ले पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान इम्तियाज आलम अंसारी के रूप में हुई है, जो स्कूल ड्रॉपआउट है. उस पर आरोप है कि उसने विले पार्ले (पूर्व) के ज्वेलर अजीत जैन (46) को यूके-आधारित सिम कार्ड का इस्तेमाल कर धमकी भरे कॉल और मैसेज भेजे. पुलिस को संदेह है कि अंसारी का संबंध जामताड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह से हो सकता है. आरोपी ने 20 लाख से 5 लाख पर डील तय की गई थी.

मुंबई के विले पार्ले में एक ज्वेलर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई, बाद में 5 लाख पर डील तय हुई. यूके सिम से धमकी देने वाले झारखंड के इम्तियाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साइबर फ्रॉड से जुड़े अंसारी पर ज्वेलर अजीत जैन को मैसेज व कॉल करने का आरोप है. पुलिस को जामताड़ा गिरोह से संबंध का संदेह है.

ज्वेलर अजीत जैन ने 16 फरवरी को विले पार्ले पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने शिकायत में बताया कि 12 फरवरी से उन्हें व्हाट्सऐप पर धमकी भरे संदेश मिल रहे थे, जिनमें 20 लाख रुपये की मांग की गई थी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. जब जैन ने संदेशों का जवाब नहीं दिया, तो 14 फरवरी को आरोपी ने कॉल कर फिरौती की रकम पर बातचीत शुरू की. बातचीत के बाद रकम 20 लाख से घटाकर 5 लाख रुपये तय की गई.

15 और 16 फरवरी को आरोपी ने दोबारा कॉल और मैसेज भेजकर 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे कुर्ला टर्मिनस पर रकम पहुंचाने की बात कही थी. शिकायतकर्ता ने निर्देशानुसार अपने दो कर्मचारियों को 5 लाख रुपये नकद लेकर भेजा. इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

पुलिस के मुताबिक, कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 5 लाख रुपये लेने पहुंचे चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. तकनीकी जांच के आधार पर अंसारी का पता लगाया गया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m