उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में पुरुष कांस्टेबल भर्ती के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित करने की घोषणा की।घोषणा के अनुसार पूर्व अग्निवीर अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में छूट, अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट यह कदम सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में रोजगार के बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है। अग्निपथ योजना वर्ष 2022 में भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में अल्पकालिक सेवा के लिए भर्ती करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पूर्व अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस में शामिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियमावली, 1980 के नियम 9 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के तहत अब पूर्व अग्निवीरों को पुरुष कांस्टेबल (सिपाही) के पद पर भर्ती करने का प्रावधान शामिल किया गया है। इससे अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके युवाओं के लिए पुलिस बल में शामिल होने का रास्ता खुल गया है।
पूर्व अग्निवीरों को 20 % आरक्षण मिलेगा
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (सिपाही) पदों की भर्ती को लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए अहम प्रावधान किए गए हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार भर्ती में उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में छूट, निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट, अग्निपथ योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 25 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा से 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट अधिकारियों के अनुसार इन संशोधनों के बाद बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर कांस्टेबल पद के लिए पात्र हो सकेंगे और पुलिस बल को प्रशिक्षित व अनुशासित युवा मिलेंगे।
दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (सिपाही) के कुल 42,451 स्वीकृत पद हैं। इन पदों पर नियुक्ति सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और अन्य निर्धारित चरण शामिल होते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


