दिल्ली में अवैध सट्टा चलाने और पानी की रेहड़ी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कश्मीरी गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज एक सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पहले सट्टा चलवाने के लिए 20 हजार रुपये लिए और बाद में कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास पानी की रेहड़ी लगाने के लिए भी इतनी ही रकम की मांग की। मामले में संबंधित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आगे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने रेहड़ी संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामले से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पहले ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दे दी थी। इसके बाद एजेंसी ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया, जिसके तहत आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई।
इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत
मंगलवार शाम शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई के बाद कश्मीरी गेट थाने में हड़कंप मच गया, क्योंकि आरोपी चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले में कश्मीरी गेट थाने के SHO की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि थाने के स्टाफ पर SHO की ओर से लंबे समय से ‘मंथली’ वसूली का दबाव था और इसे हाल में बढ़ा भी दिया गया था। हालांकि, इन आरोपों को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।
क्या होगा एक्शन
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच और सोर्स से जानकारी जुटाई है, जिसमें SHO की भूमिका संदिग्ध होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके खिलाफ फिलहाल किसी तरह की विभागीय कार्रवाई की संभावना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई के बाद SHO के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया हो। आमतौर पर ऐसे मामलों में छापेमारी के तुरंत बाद SHO को ‘लाइन हाजिर’ कर दिया जाता है, लेकिन कुछ मामलों में वे अपने पद पर बने भी रहते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

