लखनऊ. 21 IAS अफसरों को जिले में तैनाती मिली है. UP के 2025 बैच के अफसरों को जिले में ट्रेंनिग के लिए तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है. जिलों में ज्वांइट मजिस्ट्रेट के रूप में इनकी तैनाती हुई है. जिसमें शक्ति दुबे मुरादाबाद, कोमल पुनिया की इटावा में पोस्टिंग की गई है. इसके अलावा आदित्य विक्रम अग्रवाल अयोध्या, मयंक त्रिपाठी कुशीनगर, हेमंत आगरा में तैनात किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, खेती को नई सोच, नई तकनीक और नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा ये कार्यक्रम

वहीं संस्कृति द्विवेदी हरदोई, रिया सैनी वाराणसी, IAS शिवास सुभाष जगाड़े बलरामपुर, शिवम सिंह प्रयागराज, सलोनी गौतम मथुरा, सिद्धार्थ सिंह आजमगढ़, आईएएस श्वेता लखनऊ, रेखा सियाक बांदा, आयुष जायसवाल अलीगढ़, अपूर्वा सिंह बस्ती, आयुष सैनी झांसी, मुकुल खंडेवाल गोरखपुर, संदीप कानपुर, रामभोश सहारनपुर, विद्यांशु शेखर झा बाराबंकी और थनीगैयारासन टी अंबेडकरनगर में तैनात किए गए हैं.