मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच तेल और समुद्री परिवहन पर हमले और तेज हो गए हैं. इराक के पास हुए एक हमले में ‘Safesea Vishnu’ नाम के तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई. बगदाद स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक यह हमला 11 मार्च को इराक के बसरा के पास हुआ. यह जहाज अमेरिकी स्वामित्व वाला था और मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत चल रहा था. ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच फारस की खाड़ी में बड़ा हमला हुआ है. अमेरिकी कंपनी के स्वामित्व वाले ऑयल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. यह हमला इराक के पास समुद्री क्षेत्र में हुआ, जहां दो टैंकरों को निशाना बनाया गया.

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच इराक के पास तेल टैंकरों पर हमले की खबर सामने आई है. ‘Safesea Vishnu’ नाम के टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई. भारतीय दूतावास ने बाकी 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि जहाज पर मौजूद 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. दूतावास लगातार इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय क्रू सदस्यों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है. दूतावास ने हमले में मारे गए भारतीय क्रू के परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इराकी समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया, जिससे उनमें आग लग गई. बंदरगाह के अधिकारियों, समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और जोखिम का विश्लेषण करने वाली कंपनियों के मुताबिक विस्फोटक से भरी नावों से इन जहाजों पर हमला किया गया.

ईरान ने गुरुवार को भारत के तेल टैंकरों को रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजादत भी दे दी है. यह फैसला भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मौजूदा युद्ध जैसे हालात के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो.

बताते चले कि 7 मार्च को सऊदी अरब के अल खर्ज इलाके में प्रोजेक्टाइल हमले की खबर आई थी, जिसमें शुरू में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की आशंका जताई गई थी. बाद में रिपोर्ट स्पष्ट हुई कि इस घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई, हालांकि एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m