कुरुक्षेत्र। हरियाणा के 255 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज गुरुद्वारा छठी पातशाही से पाकिस्तान के गुरु धामों के दर्शन और बैसाखी पर्व मनाने के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने झंडी दिखाकर भेजा।

श्रद्धालु 5 बसों में हुए रवाना
यह जत्था पांच अलग-अलग बसों में यात्रा कर रहा है। श्रद्धालु पहले कुरुक्षेत्र से अमृतसर के लिए रवाना होंगे और फिर वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे।

इस वर्ष हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। पहले बार कई श्रद्धालु अपने गुरु धामों का दर्शन कर रहे हैं, और इस अवसर को लेकर उनके चेहरे पर खुशी साफ़ देखी जा रही है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु पंजा साहिब, करतारपुर कॉरिडोर, ननकाना साहिब सहित कई प्रमुख गुरु धामों का दर्शन करेंगे। पाकिस्तान में बैसाखी पर्व खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।तीर्थयात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु 19 अप्रैल को वतन वापसी करेंगे।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक