27 February History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 फरवरी का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 27 फरवरी को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा।

1931 : देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में स्वयं को गोली मार ली।

1953 : अंग्रेज़ी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पेलिंग बिल’ का प्रस्ताव पेश किया गया।

1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत की घोषणा के साथ युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद अमेरिका ने हस्तक्षेप किया था।

1999 : नाइजीरिया में 15 वर्षों में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

2002 : गुजरात के अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई।

2009 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की कि इराक से अगस्त 2010 तक सभी लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक स्वदेश लौट आएंगे।

2010 : चिली में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई।

27 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1952 – प्रकाश झा – मशहूर हिंदी फ़िल्मकार, जिन्होंने राजनीति, आरक्षण और चर्चित वेब सीरीज़ आश्रम बनाई।

1943 – बी. एस. येदियुरप्पा – भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

1925 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

27 फरवरी को हुए निधन

2010 – नानाजी देशमुख – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।

1997 – इंदीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार।

1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

1956 – गणेश वासुदेव मावलंकर – स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष।

1931 – चंद्रशेखर आज़ाद – महान स्वतंत्रता सेनानी और भगत सिंह के प्रेरणास्रोत।