प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोकसभा में संबोधित किया हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर असर पर बात रखने के लिए आया हूं. इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं. इस युद्ध के संकट के बीच अब तक 3.75 लाख भारतीय देश वापस लौट चुके हैं. इसके साथ ही वहां मौजूद हर भारतीय की मदद की जा रही है.
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जय शंकर जी ने अब तक सदन को जरूरी जानकारी दी है. पिछले 3 हफ्ते से ज्यादा के समय से संकट का समय चल रहा है. इसका लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है. पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खाड़ी देशों में 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं. इसके साथ उस क्षेत्र में जो शिप चला करते हैं. वहां भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या भी ज्यादा है. यही वजह है कि हमारी चिंता ज्यादा है. इस युद्ध के बीच यह बहुत जरूरी है कि भारत की संसद से एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए.
पूरी काशिश है कि तेल और गैस का संकट न हो- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में बउ़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजें होर्मुज से ही आती हैं. इस जंग के कारण यहां से जहाजों का आना जाना प्रभावित हुआ है. हालांकि इसके बाद भी हमारी कोशिश है कि होर्मुज के कारण देश में तेल-गैस का संकट पैदा न हो.
3 लाख 75 हजार भारतीय लौटे वापस- मोदी
लोकसभा में पीएम ने कहा कि भारत में और बाकी देशों में युद्ध के बाद 24X7 हेल्पलाइन जारी की है. इनके जरिए जरूरी जानकारी दी जा रही है और एडवाइजरी भी जारी हो रही है. संकट के बीच हमारी पहली प्राथमिकता अपने लोगगों की सुरक्षा रही है. संकट के बीच भी 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं.
भारतीय की हर संभव मदद जारी- पीएम
पीएम ने बताया कि जिस दिन से यह युद्ध शुरू हुआ है, उसी समय से युद्ध प्रभावित देशों में हर भारतीय को जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है. इसको लेकर मैंने खुद 2 बार फोन पर बात की है. इसके साथ ही सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जंग के कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई है. साथ ही कुछ लोग घायल हुए हैं. उनका इस समय इलाज जारी है. हम उनके परिवारों से लगातार बात कर रहे हैं. उन तक भी मदद पहुंचाई जा रही है. वहां रहने वाले भारतीयों को हमारे मिशन जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं.
सरकार का प्रयास है कि आपूर्ति ना हो बाधित- PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि कच्चा तेल, गैस और खाद हॉर्मूज स्ट्रेट से भारत आते हैं. यहां से जहाजों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में भारत सरकार का प्रयास है कि आपूर्ति बाधित ना हो. देश के आम नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. भारत LPG का देश का 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है. इसलिए देश में इसके उत्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है.
अलग-अलग देशों के सप्लायर्स से कर रहे संपर्क- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार अलग-अलग देशों के सप्लायर्स के साथ संपर्क में है. प्रयास ये है कि जहां से संभव हो वहां से तेल और गैस की सप्लाई होती रहे. सरकार गल्फ और आसपास के वैकल्पिक रूट पर नजर बनाए हुए हैं. हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी जरूरी चीजों के सामान भारत तक सुरक्षित पहुंचते रहें. बीते दिनों में कई जहाज भारत आए भी हैं.
सप्लाई प्रभावित नहीं होने देने पर हमारा जोर- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार संवेदनशील भी है, सतर्क भी है और हर सहायता के लिए तत्पर भी है. भारत में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर जैसी अनेक जरूरी चीजें हॉर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से आती हैं. युद्ध के बाद से ही हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है. इसके बावजूद हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित न हो, इस पर हमारा फोकस रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

