जालंधर. जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरवरी और मार्च में जिले के कई स्थानों पर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे, जिनकी पुलिस को तलाश थी।
एसएसपी हरप्रीत सिंह विरक ने बताया कि आरोपियों ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर फिल्लौर में बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है :
तेजपाल सिंह उर्फ पाली (19 वर्ष), निवासी रंजीत नगर, नकोदर कार्तिक (19 वर्ष), निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, नकोदर वीर सुखपाल सिंह (19 वर्ष), निवासी डां खां, थाना सदरपुर, नकोदर तीनों में से एक DAV कॉलेज में पढ़ता है और तेजपाल 12वीं पास है। पन्नू ने उन्हें पैसों का लालच देकर यह काम करने को कहा था।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखपाल, कनाडा में रहने वाले बलकारन सिंह का चचेरा भाई है। बलकारन ने अपने भाई जसकरणप्रीत के ज़रिए तेजपाल और कार्तिक को उकसाया और काम के लिए पैसे भेजे।

इन छात्रों ने स्टेट पब्लिक स्कूल, नेशनल कॉलेज नकोदर और जालंधर बाइपास के पास ट्रक यूनियन के पास खालिस्तान समर्थक नारे और पोस्टर लिखे। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर पन्नू को भेजा, जिसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर नफरत फैलाने की कोशिश की।
जांच में पता चला है कि बलकारन के खाते में 25,000 रुपये का लेन-देन हुआ था। इस दौरान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई। कार्तिक DAV कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
- ग्वालियर में नकली नोट का खेल: 10 गुना मुनाफे के लालच में दूध कारोबारी से 40 हजार की ठगी, बच्चों के नोट थमाकर ठग फरार
- इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र के ऊपर गिरा बास्केटबॉल का खंभा, दर्दनाक मौत ; पुल-अप्स करते समय हुआ हादसा
- KKR vs PBKS IPL 2026: आज शाम सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी कोलकाता, पंजाब की नजर जीत की हैट्रिक पर, जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन समेत सभी जरूरी अपडेट्स
- CG Crime : सामान खरीदने दुकान गई महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
- Samrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा ‘सम्राट विक्रमादित्य,’ वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos
