मथुरा. वृन्दावन में स्टीमर हादसे (नाव हादसा) में रेस्क्यू के दौरान 3 और शव बरामद किए गए हैं. गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाल लिया है. अब तक यमुना से 15 शव बरामद हो चुके हैं. एक लापता व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है. 10 अप्रैल को केसी घाट में स्टीमर पलटने से ये हादसा हुआ था.
बता दें कि शुक्रवार को यमुना नदी में नाव पलट गई थी. जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लुधियान से 30 से 32 लोगों का एक दल बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए थे. इसी दौरान एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया और सभी लोग नदी में डूब गए. हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद के लिए पहुंच गए है.
इसे भी पढ़ें : इंक्रीमेंट के नाम पर धोखा : सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में जबरदस्त हंगामा, कर्मचारियों ने जलाई गाड़ियां, भारी सुरक्षाबल तैनात
वहीं मथुरा एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है. 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है. हम अभी स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लोगों की दुखद रूप से जान चली गई है. पीपा पुल खराब हालत में था, इसलिए एक एजेंसी पोंटूनों पर मरम्मत का काम कर रही थी. माना जा रहा है कि हादसा शायद इसी चल रहे मरम्मत के काम की वजह से हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

