एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक से ट्रैक्टर खरीदने जा रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।
दरअसल, सेमरा गांव के चार लोग एक ही बाइक से ट्रैक्टर खरीदने गुना जा रहे थे। दोपहर में झागर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश भील, शंकर भील और सात वर्षीय दीपक को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
मृतकों में मुकेश और दीपक पिता-पुत्र थे, जबकि शंकर और बाबूलाल सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

