कनाडा से 2 पंजाबी छात्र के डिपोर्ट किए जाने की खबर सामने आई है। कनाडा के शहर में हिट एंड रन मामले में 3 पंजाबी छात्रों गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को दोषी करार दिया गया है। दोनों सजा काटने के बाद डिपोर्ट किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दोनों युवकों ने जेसन अल्बर्ट ग्रे को अपने कार से टक्कर मारी थी। यह भी आरोप था टक्कर मारने के बाद दोनों अपनी कार के साथ जेसन अल्बर्ट को 1.3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए और फिर उसके शव को सड़क किनारे फैंक दिया।
घटना के दौरान जगदीप सिंह और गगनप्रीत सिंह लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जगदीप सिंह की जिसे गगनप्रीत चला रहा था। इस दौरान चालक गगनप्रीत ने यूनिवर्सिटी ड्राइव पर व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद दोनों पर कार्यवाही हुई है।

जानकारी के अनुसार गगनप्रीत सिंह को 6 जनवरी 2025 और जगदीप सिंह को 7 फरवरी 2025 को सरे प्रांतीय न्यायालय में दोनों को खतरनाक ड्राइविंग और हादसे के बाद न रुकने, शव के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। दोनों में से एक को 3 और दूसरे 4 साल सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों की सजा पूरी होने के बाद उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
- छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
- ‘मेडिकल-इंजीनियरिंग की दौड़ में बच्चों को झोंक देते हैं माता-पिता’, मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर HC की टिप्पणी
- सीएम डॉ. मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, PM मोदी की जमकर की तारीफ
- राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है- योगी
- सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
