प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम झालरिया में बोरवेल में गिरे के मासूम को बचाने की तमाम कोशिशें आखिरकार नाकाम रहीं । करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।
इस पूरे मामले में उज्जैन के सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार जुटी रही । पुलिस, राजस्व और अन्य प्रशासनिक टीमों ने भी संयुक्त रूप से प्रयास किए ।
डॉ. पटेल के अनुसार बच्चे को निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया । पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है । उन्होंने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान पाए गए हैं, जो बोरवेल के संकरे और असमान ढांचे में गिरने के कारण आए ।
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, बच्चे की मौत बोरवेल में गिरने के 2 से 4 घंटे के भीतर ही हो गई थी । रेस्क्यू के दौरान कैमरे से देखने पर बच्चा पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया था । टीम द्वारा ऑक्सीजन सहित हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
CM डॉ मोहन ने घटना पर जताया शोक
घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताते सोशल मीडिया X कहा कि उज्जैन के बड़नगर अंतर्गत झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय भागीरथ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDERF और NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश बालक को नहीं बचाया जा सका।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। सरकार की ओर से परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति दें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

