पीयूष जायसवाल, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम झलारिया में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। तीन साल का मासूम भागीरथ बोरवेल में गिर गया। बच्चा पिता प्रवीण देवासी का बेटा है, जो भेड़ चराने का काम करता है। परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के गुडानला का रहने वाला है।

READ MORE: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: पीड़िता निकली 5 माह की गर्भवती, भाजपा समर्थित जनपद सदस्य पर रेप का आरोप 

शाम करीब 7:30 बजे खेलते समय अचानक यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। एसडीपीओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। मौके पर जेसीबी मशीन पहुंच चुकी है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बड़नगर के एसडीएम धीरेंद्र पाराशर समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम सावधानी से बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

READ MORE: जबलपुर के शुभ मोटर्स पर सेंट्रल GST का छापा: लंबे समय से मिल रही थी टैक्स चोरी की शिकायत, खंगाले जा रहे दस्तावेज 

एसडीपीओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि “सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।” पूरे ग्राम झलारिया और आसपास के क्षेत्र में मासूम भागीरथ की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है। लोग दुआ कर रहे हैं कि बच्चा जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर आ जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m