अमृतसर : सिख समुदाय की अंतर-आत्मा पर लगे गहरे घावों को भरने और लंबे समय से न्याय की चल रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों (पवित्र ग्रंथ) के गुम होने के संबंध में 16 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस संबंध में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी धर्म की बेअदबी को बदाश्त नहीं करेगी और इस तरह के घृणित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को हमारी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गुरु साहिबानों ने हमें हर धर्म का मार्ग दिखाया है।
भाई बलदेव सिंह वडाला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों की बेअदबी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की। उन्होंने पजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संघवा से अपील की कि बेअदबी जैसे अपराधों के दोषियों मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में कानून पारित करें, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार के अपराध को करने की हिम्मत न सके जिससे समाज के लिए एक उदाहरण स्थापित हो।
अमृतसर कमिश्नरेट में एफआईआर दर्ज
इस संबंध में एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 29 (किसी धर्म का निरादर करने के इरादे से पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना या बेअदबी करना), 295-ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने इरादे से जान-बूझकर की गई घृणित गतिविधियां), 409 (आपराधिक रूप विश्वासघात), 465 (जालसाजी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) वे तहत थाना डिवीजन-सी, अमृतसर कमिश्नरेट में दर्ज की गई है।

यह कार्रव अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रकाशन घर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन में रिकॉर्ड के रख-रखाव में पाई गई कमियों और खराब प्रबंधन की लंबी जांच के बाद अमल में लाई गई हैं। जिन लोगों के खिलाफ मुव दर्ज किया गया है, उनके नाम हैं। रूप सिंह, मनजीत सिंह, गुर परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह सिंह, बाज सिंह, दलबीर कमलजीत सिंह, कुलवंत जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, रुपसिंह और अगरजीत सिंह।
- Bihar Top News 11 april 2026: खून पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, रेड के दौरान पुलिसकर्मी घायल, तेजस्वी का स्कूल बहन के उड़े परखच्चे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
- ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है
- CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन ने आईपीएल में 5 साल बाद जड़ा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS धोनी का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त
