ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में एक हैरान करने वाली घटना हुई. रविवार को हांगकांग से लंदन जा रही फ्लाइट BA32 में करीब 60 साल की एक महिला यात्री की उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मौत हो गई. यह फ्लाइट Airbus A350-1000 थी, महिला की मौत उड़ान शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद हुई. इसके बाद उनका शव पूरे 13 घंटे तक विमान में ही रखा रहा। शव को विमान के पीछे वाले हिस्से में रखा गया था, जहां फर्श गर्म था। इसी वजह से धीरे-धीरे बदबू फैलने लगी, जिससे पीछे बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पायलट ने फ्लाइट को बीच में रोकने या वापस लौटने के बजाय लंदन तक जारी रखने का फैसला किया, क्योंकि नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति को आमतौर पर इमरजेंसी नहीं माना जाता।

हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला यात्री की उड़ान के एक घंटे बाद मौत हो गई. फ्लाइट को बीच में नहीं रोका गया और शव को गैली में रखा गया. गर्म फर्श के कारण बदबू फैल गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई.

नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो इसे मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता. इसलिए फ्लाइट को सीधे लंदन तक जारी रखा गया. शुरुआत में क्रू मेंबर्स ने सोचा कि महिला के शव को टॉयलेट में रखा जाए, लेकिन यह सही नहीं लगा. इसके बाद शव को कंबल में लपेटकर विमान के पीछे वाले हिस्से (गैली) में रख दिया गया. गैली वह जगह होती है, जहां खाना तैयार किया जाता है. हालांकि, क्रू यह भूल गया कि उस जगह का फर्श गर्म रहता है.

क्रू मेंबर्स ने पहले शव को टॉयलेट में रखने का सोचा, लेकिन बाद में उसे कंबल में लपेटकर गैली में रख दिया गया। गैली विमान का वह हिस्सा होता है, जहां फ्लाइट स्टाफ (क्रू) खाना-पीना तैयार करता है और सामान रखता है।

यहीं से यात्रियों को खाना, पानी, चाय-कॉफी दी जाती है। आमतौर पर यह प्लेन के आगे या पीछे वाले हिस्से में होता है। लंदन पहुंचने पर पुलिस ने विमान में आकर जांच की और करीब 45 मिनट तक यात्रियों को सीट पर ही बैठाए रखा गया।

उड़ान के दौरान गर्म फर्श की वजह से डेड बॉडी से तेज बदबू आने लगी. जैसे-जैसे फ्लाइट लंदन के करीब पहुंची, पीछे बैठे यात्रियों और स्टाफ को बदबू ज्यादा महसूस होने लगी. इस फ्लाइट में कुल 331 लोग सवार थे. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस विमान में आई और जांच शुरू की. इस दौरान सभी यात्रियों को करीब 45 मिनट तक अपनी सीट पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा.

एयरलाइन ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि सभी नियमों का सही तरीके से पालन किया गया और वे महिला के परिवार के साथ हैं।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन के नियमों के अनुसार, अगर उड़ान के दौरान किसी यात्री की मौत हो जाए, तो शव को बॉडी बैग या कंबल से ढककर कम दिखाई देने वाली जगह पर रखा जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में किसी यात्री की मौत होना बहुत ही दुर्लभ होता है. न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की 2013 की स्टडी बताती है कि इन-फ्लाइट मेडिकल मामलों में सिर्फ 0.3% में ही मौत होती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m