पठानकोट. रंजीत सागर बांध से 35 लाख 753 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस पानी के रिसाव से अस्थायी बांधों को मामूली नुकसान हुआ हैं और कई जगहों पर बांधों को मजबूत करने के लिए लगाई गई बोरियां बह गई।
जानकारी के अनुसार सुबह 11:30 बजे बांध का गेट नंबर 4 एक मीटर खोला गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे गेट नंबर 3 और 5 को भी एक-एक मीटर खोल दिया गया। दोपहर 3 बजे बांध का जलस्तर 523 मीटर दर्ज किया गया।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित चमेरा जलविद्युत परियोजना से इस समय 918 क्यूसेक पानी झील में आ रहा है। चमेरा परियोजना में बिजली उत्पादन का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है।
600 मेगावाट बिजली उत्पादन
600 मेगावाट की क्षमता वाले रंजीत सागर बांध से चारों इकाइयों के जरिए पूर्ण क्षमता के साथ 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। बांध के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को तीन फ्लड गेट खोले गए। इन गेटों और चारों इकाइयों से बिजली उत्पादन के बाद छोड़े गए पानी को मिलाकर कुल 35,753 क्यूसेक पानी झील से छोड़ा जा रहा है।

5 से 7 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर भारी बारिश होती है, तो बांधों में जलस्तर फिर से बढ़ सकता है, जिसके चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। पठानकोट के डीसी आदित्य उप्पल ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारों पर न जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही बाढ़ से भारी नुकसान हो चुका है और अब नदी के जलस्तर में वृद्धि से और नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।
- बक्सर के युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका, ITI कैंपस में जुटेंगी नामी कंपनियां, ऐसे होगा सिलेक्शन
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली हाई कोर्ट: BCD चुनाव में 100% आरक्षण स्वीकार्य नहीं, दिल्ली में सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, DPS द्वारका फीस विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूल को लगाई फटकार, केंद्र का दिल्ली को बड़ा तोहफा, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत, Delhi-Dehradun Expressway: अब सिर्फ 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून
- MP में अप्रैल महीने में आंधी-बारिश का दौर: आज 18 जिलों में पानी गिरने के आसार, यहां ओलावृष्टि का अनुमान
- ‘मैं शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को धन्यवाद…’ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का क्रेडिट पाकिस्तान को क्यों दिया? जानें इस सीजफायर में पाक का क्या रहा रोल
- बेमौसम बारिश ने किसानों का छीना चैन: योगी बोले- संबल के रूप में खड़ी है सरकार, अफसरों को अन्नदाताओं से लगातार संपर्क में रहने का दिया निर्देश
