Bhagalpur News: होली का त्योहार करीब आते ही बिहार में शराब तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ताजा मामला भागलपुर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे अवैध शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोलियम के एक सफेद रंग के टैंकर में छिपाकर अवैध शराब को लेकर नवगछिया की तरफ तस्करी के लिए ले जाया रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने भागलपुर से नवगछिया कि तरफ जाने वाली सभी सड़कों एवं चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इसी क्रम में विक्रमशिला टी०ओ०पी० के समीप एच मीट हाउस के पास सघन वाहन चेंकिग के दौरान एक भारत पेट्रोलियम के एक सफेद रंग के टैंकर में छिपाया गया 3773.625 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया गया। सीटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, उक्त विदेशी शराब को बरामद कर वाहन को जब्त करते हुए इस घटना में संलिप्त दो अपराधीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 इरफान ( 25) पिता मो० शमीम और मो0 जावेद ( 23) पिता- मो० मुमताज के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- रोहतास में 12 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पंचायत सचिव, जल-नल योजना के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत