देहरादून. उत्तराखंड शासन ने चार आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. गृह अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी सूची में योगन्द्र सिंह रावत, आयुष अग्रवाल, श्वेता चौबे और विशाखा अशोक भदाणे का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें : हरीश रावत का ‘राजनीतिक अवकाश’ : सियासी गलियारों में नाराजगी की बात, पूर्व सीएम बोले- ये मेरा स्वाभाविक अधिकार, इसे पक्ष-विपक्ष न बनाया जाए
आदेश के मुताबिक योगेन्द्र सिंह रावत को कुंभ मेला के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. आयुष अग्रवाल को कुंभ मेला का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. श्वेता चौबे को टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

