हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आग लगने से कार में बैठा 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह सब उसके पिता के सामने हुआ, लेकिन वह बेबस होकर देखने के अलावा कुछ नहीं कर सका। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: केन नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत: नहाने के दौरान हुआ हादसा, विंध्यवासिनी माता के दर्शन कर लौट रही थीं दोनों
दरअसल, घटना महू के सिमरोल थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक संजय अपने 4 साल के बच्चे को कार में अकेले बैठकर बाहर डीजे वाहन में काम करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से कार में आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी लपटों में घिर गई।
यह भी पढ़ें: MP में आगजनीः भोपाल में गेहूं की फसल और ग्वालियर में EV में लगी आग, झाबुआ में मोबाइल टावर, इटारसी में होटल में भड़की चिंगारी, बैतूल में खेत बना आग का दरिया, छिंदवाड़ा में मशीन दुकान में आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे बेबस रहे। आग इतनी तेज थी कि कोई कार के पास तक पहुंच नहीं सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस के आने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

