चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों के 474 छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की.
मंत्री बैंस ने कहा, “यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, उनके शिक्षकों के समर्पण और सिखलाई गई शिक्षा की गुणवत्ता का परिणाम है. मैं सभी सफल छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

‘सरकारी स्कूलों के छात्र किसी से कम नहीं’
बैंस ने इस सफलता को पंजाब सरकार की शिक्षा नीतियों का परिणाम बताया, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर केंद्रित हैं. उन्होंने कहा, “यह परिणाम साबित करता है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र किसी से कम नहीं हैं. वे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.”
मुख्यमंत्री मान का शिक्षा पर जोर
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार छात्रों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार निरंतर एक ऐसी शैक्षिक प्रणाली विकसित करने पर काम कर रही है, जो छात्रों की प्रतिभा को पहचाने, प्रोत्साहित करे और उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा व संसाधन उपलब्ध कराए, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.
- असम में TMC ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा; देखें किसे कहां से मिला टिकट
- उज्जैन महाकाल मंदिरः महंत विनीत गिरी महाराज ही बने रहेंगे गादीपति, महाकालेश्वर शिवलिंग पर चढ़ाएंगे भस्म, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक ने लिया निर्णय
- बिहार में कुदरत का तांडव, आंधी-बिजली से 5 की मौत और 10 झुलसे, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
- सरगुजा ओलंपिक पर वार-पलटवार, बैज बोले-सरकार गारंटी दे, बस्तर ओलंपिक जैसे घोटाले नहीं होंगे, सीएम साय ने कहा- जिन्होंने पांच साल तक प्रदेश को लूटा, वो हमें नसीहत न दें…
- सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का भव्य आयोजन, 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
