आगरा. बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक साथ 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने लगे. वीडियो खंदौली थाना क्षेत्र के गांव की दो किशोरी और किशोरों की थी. ग्रामीणों के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो पहुंची तो क्षेत्र में खलबली मच गई. देखते ही देखते 48 वीडियो वायरल हो गए. मामले में एक किशोरी के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दो किशोरों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी दूसरे समुदाय का है. जानकारी सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एक पीड़ित किशोरी के परिजन खंदौली थाने पर पहुंचे. उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर खंदौली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मंगलवार देर रात दो किशोर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसमें एक आरोपी दूसरे समुदाय का है.

इसे भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के नाम पर हैवानियत! बहू को निर्वस्त्र कर कराई पूजा, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन बेच दिया है. मोबाइल को फॉर्मेट करना भूल गया. इसके बाद वीडियो वायरल हुए हैं. उन्होंने बताया यह वीडियो 3 महीने पुराने हैं, जिन्हें अब वायरल किया गया.

DCP ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. इसकी जांच की जा रही है. वीडियो किसने बनाए और वायरल किए हैं? अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि हर वीडियो अलग-अलग जगह का है. इनमें कई वीडियो में किसी होटल के कमरे के हैं. कुछ वीडियो किसी मकान के कमरे के हैं. हर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है.