अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को जनपद के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया। सैदराजा, मुगलसराय, अलीनगर, चंदौली समेत करीब आधा दर्जन थानों के कुल 49 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारियों का एक ही स्थान पर लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के चलते यह स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में कई थानों के कारखास भी शामिल हैं, जबकि कुछ मामलों में जुगाड़ भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

देवेंद्र कुमार गुप्ता को इलिया भेजा गया

जारी आदेश के अनुसार चंदौली थाने के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार गुप्ता को इलिया भेजा गया है, जबकि श्याम कुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया है। गौरव शुक्ला को बलुआ थाने स्थानांतरित किया गया। सैदराजा थाने से मुख्य आरक्षी जयप्रकाश को शाहबगंज और शिवशंकर बिंद को धीना भेजा गया है।

READ MORE: हॉस्पिटल, हसीनाएं और हवस का खेलः अस्पताल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस को हाथों जो लगा…

अंजलि को महिला थाना भेजा गया

आरक्षी राहुल को मुगलसराय, रामबाबू को बलुआ, कारखास रहे देवेंद्र मौर्य को सकलडीहा और गुंजन को इलिया भेजा गया है। महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा की पूजा को अलीनगर और निरंजन को महिला थाना स्थानांतरित किया गया है। कंदवा से सुप्रिया पटेल को सकलडीहा और अंजलि को महिला थाना भेजा गया।

READ MORE: ‘पाप तो आपको भी लगेगा…’, चोटी विवाद पर शिवपाल यादव ने ब्रजेश पाठक को घेरा, कहा- इतना ही दुख है तो इस्तीफा दें

सलमा कुरैशी धानापुर स्थानांतरित

महिला थाना से सुनीता यादव को मुगलसराय, शैल कुमारी को महिला सुरक्षा केंद्र धीना, सत्य पांडेय को धीना से महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा, नीलम को मुगलसराय से चंदौली और रोशन देवी को बबुरी भेजा गया है। निधि सिंह को कंदवा, विवेकानंद बघेल को शाहबगंज, विवेक यादव को चंदौली, अभय को सैदराजा तथा सलमा कुरैशी को धानापुर स्थानांतरित किया गया है।

READ MORE: पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश…’, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित फैसले को पलटा, फटकार भी लगाई

पुलिस विभाग के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा लंबी अवधि से एक ही थाने में तैनात कर्मचारियों के रोटेशन के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।