हेमंत शर्मा, इंदौर। महू में एक बड़े हॉस्टल और अस्पताल संचालक के परिवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि किशनगंज थाना क्षेत्र में संचालित अस्पताल के मालिक के बेटे को फोन कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।
धमकी भरा कॉल मोबाइल पर आया
सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा कॉल सीधे संचालक के बेटे के मोबाइल पर आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस मामले में जिस गैंग का नाम सामने आ रहा है, वह है कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा गिरोह जिसका नाम हाल के वर्षों में कई राज्यों में रंगदारी और धमकी के मामलों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अशोकनगर के एक व्यापारी को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। अब महू में अस्पताल संचालक के परिवार को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश
धमकी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल परिसर और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। किशनगंज थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं। फोन कॉल की लोकेशन, नंबर की जांच और साइबर सेल की मदद से तकनीकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वाकई गैंग से जुड़ा है या किसी ने नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। फिलहाल महू और इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


