दन्तेवाड़ा। नक्सलवाद की समाप्ति के लिए तय 31 मार्च की समय सीमा पर पांच नक्सलियों ने हथियार समेत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की. दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुडे़ इन 5 माओवादी कैडरों में 4 महिलाएं और एक पुरुष कैडर शामिल हैं. इन पाचों माओवादी कैडरों पर 9 लाख रुपए का ईनाम घोषित है.
यह भी पढ़ें : Raipur News : होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, बकाया टैक्स नहीं पटाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के अंतर्गत जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में आज आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) से जुड़े पांच माओवादियों में पांच लाख के ईनामी एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती (42 वर्ष) जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर, एक लाख का ईनामी पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम (19 वर्ष) जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर शामिल रहे.

इनके अलावा एक लाख का ईनामी पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम (21 वर्ष) जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा, थाना जंगला, जिला बीजापुर, एक लाख पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू (20 वर्ष) जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा, थाना बासागुडा, जिला बीजापुर, एक लाख का ईनामी पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम (19 वर्ष) जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर शामिल रहे.

यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भापुसे), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी कलेक्टर दन्तेवाड़ा देवेश ध्रुव (भाप्रसे), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भापुसे), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स दन्तेवाड़ा जितेन्द्र कुमार खुटे (रापुसे), अनिल कुमार झा (द्वितीय कमान अधिकारी) डीआईजी ऑफिस दन्तेवाड़ा, सतीश कुमार मलिक (द्वितीय कमान अधिकारी) 231वीं वाहिनीं सीआरपीएफ एवं सहायक कमाण्डेंट (आसूचना) डीआईजी ऑफिस दन्तेवाड़ा विमल कुमार सहित केन्द्रीय सुरक्षा बलों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
पुनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचना तथा अन्य आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्यवाही करते हुए इंसास, एसएलआर, बीजीएल सहित कुल 40 घातक हथियारों की बरामदगी विभिन्न डम्पों से की गई.
607 माओवादियों ने किया समर्पण
‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर जिला दन्तेवाड़ा में वर्ष 2024 से आज 31 मार्च 2026 तक 607 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए. इसके अतिरिक्त जिले में संचालित संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार करने एवं 54 माओवादियों को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में मार गिराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

