कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मुरार के हुरावली रोड पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महिला सहित 5 से 6 लोग घायल हो गए। बीच सड़क पर भरभराकर गिरे पेड़ के नीचे दबे हुए लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: नर्मदापुरम में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, पन्ना में श्रद्धालुओं का वाहन सड़क हादसे का शिकार, टीकमगढ़ में नाले में गिरा ट्रक, 22 घायल

घटना दोपहर की है जहां 50 साल पुराना पेड़ अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि पेड़ में दीमक लग चुकी थी और वह कमजोर हो गया था। लेकिन किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं गया और बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए और दो पहिया, ऑटो समेत कई लोग दब गए। 

यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद ने सरेराह महिला के साथ की मारपीट: बाल पकड़कर कीचड़ में पटका, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

मौके से गुजर रहे लोग और पुलिस ने मिलकर पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में 17 साल की छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मुरार अस्पताल में चल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m