दिल्ली में हुई दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस मामले में 7 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस कंपनी से पैसा लूटा गया, उसी का कर्मचारी इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला. दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 7 जनवरी 2026 की है. फर्म का कर्मचारी संदीप स्वामी अपने साथी शिवा के साथ रोहिणी सेक्टर-8 से 60 लाख कैश लेकर करोल बाग स्थित ऑफिस जा रहा था. जैसे ही वे सुभद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे. बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गन दिखाकर पूरा कैश लूटकर फरार हो गए.
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की.
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया. जांच के दौरान शक संदीप के साथी शिवा पर गया. दिल्ली पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसी ने अपने आपराधिक साथियों को कैश ले जाने की पूरी जानकारी दी थी. जिसके बाद लूट की योजना बनाई गई.
लगातार पूछताछ के दौरान शिवा ने कथित तौर पर गिरोह को नकदी की आवाजाही की सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर राजीव, करण, हितेंद्र उर्फ पहाड़ी, सनी उर्फ कैंची, कर्नैल सिंह और नदीम की पहचान की गई। कुल मिलाकर 28.12 लाख रुपये नकद, एक स्कूटर, वारदात में प्रयुक्त कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
डीसीपी ने बताया, “11 जनवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से नकदी और पीड़ितों का पीछा करने में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद हुआ। शेष चार आरोपियों को 27-28 जनवरी को हिंदूराव अस्पताल के पास उस समय पकड़ा गया, जब वे कार से दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहे थे।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


