7 March History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 7 मार्च का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 7 मार्च को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 7 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1876 : अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलिफोन का पेटेंट हासिल किया।

1906 : फिनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।

1925 : मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया।

1949 : भारतीय राजनीतिज्ञ गुलाम नबी आज़ाद का जन्म।

1952 : वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म हुआ।

1955 : भारतीय अभिनेता अनुपम खेर का जन्म हुआ।

1961 : स्वतंत्रता सेनानी गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 : इजरायल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल की निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।

1971 : शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया।

1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहला आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।

1985 : एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया।

1987 : टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।

2008 : अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉन्च की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।