प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में होलिका उत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में एक बार फिर काव्य रस की फुहारें बरसीं । मालीपुरा सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 2 मार्च, सोमवार को होलिका उत्सव 2026 के अंतर्गत 79 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मालीपुरा चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया। समिति पिछले कई दशकों से इस साहित्यिक परंपरा का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।
समिति के संरक्षक सत्यनारायण चौहान, अध्यक्ष राकेश चौहान और सचिव मुकेश बारोट ने बताया कि होलिका उत्सव से ठीक पहले आयोजित इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। आमंत्रित कवियों में मुंबई से हास्य व्यंग्य कवि आशकरण अटल व सुनील व्यास, औरैया से वीर रस के कवि अजय अंजाम, इंदौर से गीतकार अमन अक्षर, भोपाल से गीत-गजल के लिए अनु सपन और बदनावर से हास्य व्यंग्य कवि राकेश शर्मा शामिल रहे । कवियों के कविता पाठ से हजारों प्रबुद्ध नागरिक, साहित्य प्रेमी और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे । अतिथियों ने भी मंच से कविताएं सुनाई । कवि सम्मेलन के लिए सुगंधित फूलों से मंच के साथ पूरा मालीपुरा सजाया गया था । पुष्प सज्जा जानकीलाल गहलोत ने की । कार्यक्रम में सभी कवियों का स्मृति चिह्न और पुष्पमाला से सम्मान किया गया । कार्यक्रम के सूत्रधार उज्जैन के अशोक भाटी रहे, जबकि संचालन संजय देवधर और संदीप राजनोद ने किया ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

