Most T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार हिस्सा लिया है. लिस्ट में टॉप पर जो 2 खिलाड़ी हैं, उन्होंने 9-9 बार ये टूर्नामेंट खेला है.

Most T20 World Cup: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर यह टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है. पहला विश्व कप 2007 में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. तब से लेकर अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं. यह दसवां मौका है जब यह मेगा इवेंट खेला जा रहा है. पिछले 19 सालों में कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन 8 क्रिकेटर ऐसे रहे, जिन्होंने लगभग हर बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया. इस लिस्ट में टॉप 2 दिग्गजों ने 9-9 दफा टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज विराट कोहली का नाम नहीं है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
कोहली ने कितने टी20 विश्व कप खेले? (Most T20 World Cup)
इस लिस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है. कोहली ने 2007, 2009 और 2010 के विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया था. 2012 से लेकर 2024 तक 6 टी20 विश्व कप खेले. इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 1292 रन बनाए. इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके किंग कोहली टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी
1. रोहित शर्मा (भारत) 9 बार- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित ने 35 मैच खेलकर कुल 1292 रन बनाए हैं. वो 2007 से लेकर 2024 तक कुल 9 दफा इस टूर्नामेंट में खेले.
2. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 9 बार- रोहित की तरह ही बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन भी 2007 से लेकर 2024 तक 9 बार टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे. इस बार तो उनकी टीम ही टूर्नामेंट से बाहर है.
3. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 9 बार- आयरलैंड का ये खिलाड़ी 2009 से खेल रहा है. 2026 में यह 9वां मौका है जब वो इस मेगा इवेंट का हिस्सा बना है. इस सीजन स्टर्लिंग आयरलैंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 25 मैचों में वो 425 रन बना चुके हैं.
4. महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) 8 बार- बांग्लादेश क्रिकेट टीम का यह पूर्व ऑलराउंडर 2007 से लेकर 2024 तक टी20 विश्व कप खेला. इस दौरान उन्होंने 37 मैचों में 458 रन बनाए. हाई स्कोर 50 रन रहा.
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 8 बार- डेविड वॉर्नर 2009 से लेकर 2024 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप खेले. इस दौरान उन्होंने 41 मैचों में 984 रन बनाए. अब ये खिलाड़ी संन्यास ले चुका है.
6. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) 8 बार- अफगान टीम के सीनियर ऑलराउंडर नबी इस दफा आठवीं बार टी20 विश्व कप में अफगान टीम का हिस्सा बने हैं. सबसे पहले वो 2010 में दिखे थे और तब से लेकर अब तक लगातार इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने 31 मैचों में 357 रन बनाए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


