Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में हुए हिंसक घटना मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच सीआईडी के हवाले कर दिया है। साथ ही एसएसपी ने घटना वाली रात छापेमारी टीम में शामिल गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस ने भी दर्ज कराई है प्राथमिकी
गायघाट थानाध्यक्ष की ओर से भी मामले में आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों पर आरोप लगाया है कि, छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चा चोर और डकैत का हो-हल्ला कर भीड़ जुटाया और पुलिस पर हमला किया। पुलिस की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो नामजद समेत करीब 15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस प्रकार, मामला अब दोतरफा कानूनी कार्रवाई की ओर बढ़ चुका है।
घटना पर एसएसपी का बयान
घटना को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर द्वारा सौंपी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, जांच को और बेहतर और निष्पक्ष बनाने के लिए सीआईडी की यह मामला सौंपा गया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना बीते मंगलवार (17 मार्च) की है, जब गायघाट थाने की पुलिस देर रात पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बेरई पंचायत के चोरनिया गांव में पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी पड़ोस के घर में जाकर छिप गया। जब पुलिस उसकी तलाश में पड़ोसी के घर पहुंची तो माहौल बिगड़ गया।
गोली लगने से एक स्थानीय की हुई थी मौत
आरोप है कि आरोपी के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करी। इस दौरान सामने से भी गोलियां चलने लगी। इस क्रम में जहां गोली लगने से एक स्थानीय की मौत हो गई। वहीं, 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसकी गोली लगने से स्थानीय की मौत हुई? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायिरंग, एक साल पहले दुकान में घुसकर मारी थी गोली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

