प्रभाकर सिंह, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक हैरान करने और लापरवाही भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों को बैठाकर बेखौफ सफर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी 27 दिन तक डिजिटल अरेस्ट: ठगों ने CBI अधिकारी बनकर ऐंठे ढाई करोड़, 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
यह नजारा न सिर्फ यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ाता नजर आता है, बल्कि सभी की जान को गंभीर खतरे में डालता भी दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बाइक चला रहे युवक पर जानबूझकर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भोपाल में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: नमाज के बाद निकाला जुलूस, अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के लगाए नारे
वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस भी हरकत में आ गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि वीडियो को बेहद खतरनाक और यातायात नियमों के खिलाफ बताया है।“सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बेहद खतरनाक है और यातायात नियमों के खिलाफ है। संबंधित वाहन चालक की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


